बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ट्यूबर क्लोसिस(टीबी) या यक्ष्मा कोरोना वायरस की तरह ही संक्रमण से फैलने वाला रोग है। जो दुनिया की 10 सबसे ज्यादा गंभीर रोगों में से एक है। ऐसे में पहले से ही टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए कोरोनाकाल विशेष सतर्कता बरतने का है| क्योंकि इन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। जिसके कारण उनमें संक्रमित होने की की संभावनाएं अन्य मरीजों से कई गुना अधिक है।
