बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत सदर अस्पताल में गुरुवार को परिवार नियोजन पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद सिंह ने किया । मौके पर सिविल सर्जन ने कहा मिशन परिवार विकास के तहत इस मेले में पुरुष और महिला दोनों की सहभागिता होनी चाहिए। यह मेला लोगों को परामर्श के साथ साथ निःशुल्क गर्भनिरोधक साधनों को उपलब्ध कराएगा। यहां नसबंदी के अलावा परिवार नियोजन के और भी विकल्प मौजूद हैं। जिन लोगों को जिस भी तरीकों में रुचि है वे उस विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
