कालाजार मरीजों को मिलते हैं 7100 रुपये कालाजार मरीजों को राज्य सरकार की तरफ से 6600 तथा केंद्र सरकार की तरफ से 500 रुपये दिए जाते हैं। वहीं पीकेडीएल के मरीजों को 4000 रुपये दिए जाते हैं। कालाजार के लक्षण आवर्ती बुखार रुक रुक कर आना या अक्सर दोहरा जाने वाला बुखार भूख में कमी व लगातार वजन काम होना दुर्बलता त्वचा - त्वचा शुष्क, पतली और स्केल जैसी हो जाती है और त्वचा के बाल कम हो सकते हैं; हल्के रंगीन व्यक्ति हाथ, पैर, पेट और चेहरे की त्वचा पर भूरे रंग का विकर्ण देखते हैं।