बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ठंड बढ़ने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखना बहुत अधिक जरूरी है. सर्दी, जुकाम के अलावा ठंड में दस्त की भी शिकायत होती है. सर्दी के मौसम में होने वाली दस्त को कोल्ड डायरिया के नाम से जाना जाता है. ठंड के दिनों में बच्चे भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीते, साथ ही उन्हें सर्दी जुकाम हो जाता है और वे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ जाते हैं. समय से कोल्ड डायरिया का प्रबंधन नहीं होने से बच्चे सुस्त पड़ जाते हैं और यह उनके लिए नुकसानदेह साबित होता है.विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु का दूसरा सबसे मुख्य कारण डायरिया है.डायरिया में शिशुओं को भरपूर स्तनपान कराना जाना जरूरी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।