मुजफ्फरपुर जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को नियंत्रण के लिए टीकाकरण का कार्य किया जाना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।जिसके लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत हेल्थ केयर सर्विस प्रोवाइडर एवं अन्य कर्मचारियों का डेटाबेस संग्रह कर ऑनलाइन पंजीकरण करना है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके पांडेय ने टीम का गठन किया है। कर्मचारियों का डेटाबेस संग्रह करने और पंजीकरण करने में केयर इंडिया की टीम के द्वारा सहयोग किया जाएगा।