बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विश्व रक्तचाप दिवस वैसे तो प्रत्येक वर्ष 17 मई को मनाया जाता है, पर इस वर्ष कोरोना के कारण विश्व हाइपरटेंशन लीग इसे 17 अक्टूबर और डब्ल्यूएचओ इसे शुक्रवार को मना रहा है। इसे मनाने का मकसद सिर्फ एक है उच्च रक्तचाप के प्रति लोगों को जागरूक करना। ताकि इसके कारण होने वाले रोगों से छुटकारा मिल सके। यह बीमारी हमारे जीवन में साइलेंट किलर की तरह आता है। साथ में गंभीर रोग भी लाता है। इस रोग का कारण हमारी अनियमित दिनचर्या, जंक और फास्ट फूड को खाना है। वहीं नमक का ज्यादा प्रयोग भी उच्च रक्तचाप को बुलावा दे सकता है। इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप का थीम है, ‘ अपने रक्तचाप को मापें, संतुलित रखें, लंबा जीएं ।‘