कोरोना काल में अन्य जरूरी सेवाओं की तरह परिवार नियोजन सेवाएँ कुछ समय के लिए अवश्य बाधित हुई, किन्तु वर्तमान में परिवार नियोजन के सभी स्थायी और अस्थायी साधन को सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ये साधन किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर आसानी से उपलव्ध हैं, जो जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के साथ प्रजनन स्वास्थ्य में भी सुधार लाने में सक्षम हो रहा है । सरकार द्वारा कोरोनाकाल में भी परिवार नियोजन के साधनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं.