मुजफ्फरपुर : विभिन्न रंगों से रंगी रंगोली जहां पोषण के रंग को प्रदर्शित कर रही थी तो सही पोषण देश रोशन के नारे और पोषण संबंधी बातों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। मौका था समाहरणालय के सभागार से गुरुवार को पोषण जागरूकता रथ के रवानगी का। जिसे जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जागरूकता रथ द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पोषण के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।