मुजफ्फरपुर : कालाजार बीमारी से बचाव के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सिंथेटिक पाइरोथाइराइड के छिड़काव की शुरुआत हो चुकी है। छिड़काव की शुरुआत मंगलवार को कुढ़नी प्रखंड से शुरु हुई थी। बुधवार को जिले के बाकी प्रखंडों में भी छिड़काव शुरु कर दिया गया है। जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि कालाजार से बचाव के लिए एसपी पाउडर का छिड़काव जिले में 60 दिनों तक किया जाएगा। इस छिड़काव को लगभग 521 गांवों में कराया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल110 टीम का गठन किया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।
