पोषण माह के दौरान स्कूली छात्रों में पोषण के प्रति जानकारियों को रूचिकर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग भी अपनी सहभागिता प्रदान करेगा. छात्रों के बीच पोषण पर प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें पोषण के विभिन्न आयामों पर उन्मुखीकरण किया जायेगा तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय प्रभारी को पोषण अभियान से संबंधित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों को भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।