बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरसात के साथ ही आती है बीमारी। डेंगू भी बरसात में ही होने वाली आम बीमारी है। इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं, जिसके चलते अधिकतर लोग इस समय में ही बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इस वक्त सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। वहीं अभी समय कोरोना का है। डेंगू और कोरोना दोनों के शुरुआती लक्षण बुखार से ही शुरु होते हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें कोरोना वायरस के समय में डेंगू को नजरअंदाज नहीं करने का सुझाव और कुछ उपाय दिए गये हैं। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें एवं मोबाइल वाणी के निशुल्क नंबर 8800458666 पर भी कॉल कर सुन सकते हैं।
