बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं,कि मुज़फ़्फ़रपुर : समाज में किसी भी बड़े बदलाव का सूत्रधार युवा वर्ग होता है। कोरोना काल में भी भेदभाव और समाज में भ्रांतियों को फैलने से रोकने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा समाजसेवी संजीव कुमार मिश्र कहते हैं, कि किसी भी नई समस्या के साथ भ्रांतियां भी वजूद में आ जाती है। हमारे समाज की यह बड़ी कमजोरी है। चूंकी कोरोना नई बीमारी है, दुनिया में अभी इसको पूरी तरह से जानने-समझने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में इसको लेकर समाज में भेदभाव या भ्रांतियां ना फैले, इसकी जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है।