बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मौसम में होने वाले अचानक बदलाव के कारण डायरिया (दस्त) का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में बच्चों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। दस्त से होने वाली शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए राज्य में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। कोरोना काल की विषम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पखवाड़े का आयोजन 16 से 29 सितंबर तक किया जायेगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।