बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इच्छुक संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की गयी है,जहाँ समुचित व्यवस्था उपलब्ध होने पर इलाजरत मरीज स्वयं को अपने घर में आइसोलेट कर सकते हैं.