बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि नीति आयोग के तहत पीरामल फाउंडेशन के सक्रिय भागीदारी में सुरक्षित दादा-दादी ,नाना-नानी अभियान की शुरुआत की गई है ।इसमें मुजफ्फरपुर जिला भी शामिल है। इसके तहत सभी बुजुर्गों को कोरोना महामारी के दरम्यान विशेष ध्यान देने हेतु उचित परामर्श देने एवं उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को जानने के लिए उनके साथ संपर्क किया जा रहा है। सभी बुजुर्गों से संपर्क करने हेतु महिला डेवलपमेंट स्वयंसेवी संस्था बुनियादी केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो सुनें और टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुनें।