बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि कालाजार के छिपे रोगियों तथा इस रोग के उन्मूलन के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले के सभी प्रखंडों में बुधवार को कालाजार की इंफोर्मेशन के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस संबंध में भीबीडीसीओ पुरुषोत्तम ने कहा कि जिले में कालाजार की समाप्ति के लिए 2020 का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण का मकसद जिले में छिपे रोगियों को निकालना है। इसके लिए तीन साल के रिकार्ड के आधार पर हॉट स्पॉट रोगियों के इलाकों में छिपे रोगियों की पहचान होगी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुन सकते हैं।
