मुजफ्फरपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर बनाए गए कंटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरतने, लोगों की आवाजाही को पूर्णतया प्रतिबंधित करने, कंटेनमेंट जोन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन ड्राइव चलाने को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में विभिन्न गतिविधियों को प्रतिबंधित रखे जाने के प्रावधानों का अक्षरशः पालन कराया जाए ताकि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके और इस पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। ऑडियो क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें और टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुनें।
