मुजफ्फरपुर : मरीजों के प्रति सच्ची सेवा का भाव क्या होता है, यह एएनएम रिंकू कुमारी से सीखिए। रोगी के परिजनों के द्वारा जानलेवा हमले के बाद भी पैर कर्तव्य के पथ से नहीं डिगे। स्वस्थ होने के बाद फिर से जुट गईं मरीजों की देखभाल में। गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम रिंकू कुमारी को 5 अगस्त 2016 का दिन आज भी याद है। वह बताती हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक गर्भवती महिला लाई गई। उनलोगों ने हर संभव प्रयास किया, मगर डॉक्टर साहब ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। महिला के अभिभावक उसे मुजफ्फरपुर अस्पताल ले जाने के बजाय घर लेकर चले गए। ऑडियो पर क्लिक कर पुरी जानकारी सुनें।
