बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य स्वास्थ्य समिति ने आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य के प्रत्येक जिलों तथा मेडिकल कॉलेजों को निजी एम्बुलेंस को अगले दो माह के लिए किराए पर रखने का आदेश दिया है। विदित हो कि फिलहाल में 102 एम्बुलेंस ज्यादातर कोविड संक्रमितों की सेवा में मौजूद है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने निजी एम्बुलेंसों को किराए पर रखने का आदेश दिया है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
