बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों के बीच आइसोलेशन, क्वारंटीन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे शब्दों को लेकर असमंजस की स्थिति है। लेकिन तकनीकी रूप से इन तीनों के अलग मायने हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों को क्वारंटीन की सलाह देती है, जो विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके आए हो या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों।