बिहार राज्य के मुजफरपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वास्थ्य पर जुल्फिकार जानकारी देते हुए बता रहे है कि कोरोना के साथ मानसून ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना संक्रमण काल में खुद का तो ध्यान रखना ही होता है, साथ ही अपने बच्चों की देखभाल भी बड़ी चुनौती है। कोरोना संक्रमण को लेकर अपने बच्चों के मन से कोरोना के प्रति डर को हटाना होगा, उन्हें जागरूक करना होगा, वहीं उन्हें मानसून में होने वाले संक्रमण और मच्छर जनित रोगों से भी बचाना होगा।
