मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार की रोकथाम में जीविका दीदियों का जागरूकता अभियान भी मील का पत्थर साबित हो रहा है। जीविका की कम्युनिटी मोबलाइजर शोभा कुमारी ने चार बिंदुओं को चमकी बुखार के खिलाफ हथियार बनाया है। रोग को पहचानने में ना हो देरी, बचाव में ना हो देरी, पहुंचाने में ना हो देरी और बच्चों को सही पोषण मिले, इन चार बातों को जिस तरह से मूल मंत्र के रूप में उनके समूह की महिलाओं के द्वारा लोगों के बीच प्रचारित किया गया, वह आज बड़े बदलाव का सूत्रधार बना है। इस मुहिम में शोभा कुमारी की रणनीति और नेतृत्व क्षमता उल्लेखनीय है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक कर सुनें।
