मुजफ्फरपुर। 17 जुलाई : मुजफ्फरपुर जिले में नीति आयोग के द्वारा “सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी” अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इसके लिये आईसीडीएस डीपीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत खास कर बुजुर्गों को जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें कोरोनावायरस से संबंधित सभी जानकारी और संभावित मदद दी जा रही है। मालूम हो कि नीति आयोग ने कोविड-19 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम दादा दादा- दादी ,नाना -नानी अभियान रखा गया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक कर सुनें।