मुजफ्फरपुर। 17 जुलाई : जिले में स्थित कोविड केयर सेंटर में मौजूदा स्थितियों और सुविधाओं का जायजा लेने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक अंजनी कुमार शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने जिले में स्थित तीन कोविड केयर सेंटर एसकेएमसीएच, तुर्की और सदर स्थित का जायजा लिया। जहां उन्होंने सेंटर में खाने पीने से लेकर चिकित्सा की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने वहां दी जा सुविधाओं पर संतोष जताया. साथ ही मरीजों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर बेड की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक कर सुनें।
