बिहार राज्य के मुजफरपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वास्थ्य पर रंजन कुमार जानकारी देते हुए बता रहे है कि अभी पूरा स्वास्थ्य बिभाग कोविड-19 के महामारी से हर पल जंग कर रहा है ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके. पर क्या हम ये जानते हैं कि पूरी तरह से स्वस्थ्य बच्चा ही बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। कुपोषण सिर्फ शरीर को कमजोर ही नहीं करता बल्कि अन्य बीमारियों से होने वाले प्रभावों में भी वृद्धि करता है. बच्चों में होने वाले दिमागी बुखार ऐसे तो मच्छर द्वारा काटने से होता है, लेकिन कुपोषित बच्चों में होने वाले दिमागी बुखार एक स्वस्थ बच्चे में होने वाले दिमागी बुखार की तुलना में अधिक गंभीर एवं जानलेवा साबित हो सकता है.
