माँ की चमकी पर जानकारी ने बचायी गोलू की जान •गोलू की मां को पहले से थी चमकी की जानकारी •लक्षण पहचानते ही पहुंचाया अस्पताल मुजफ्फरपुर। 04 जुलाई : किसी बच्चे के लिए पहली पाठशाला उसकी माँ होती है। माँ के पास पास सटीक जानकारी हो तो वह अपने बच्चे के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को बना सकती है। ऐसी ही एक माँ हैं कांटी प्रखंड के विजय छपरा की रिंकू देवी। रिंकू देवी ने अपनी जानकारी की बदौलत अपने बच्चे गोलू को चमकी के मुंह से खींच लायी। 14 अप्रैल को दिन में दो बजे गोलू बाहर कहीं से खेल कर अपने आंगन में आया। तभी वह अचानक पसीने से तर-बतर हो गया। तुरंत ही सांस फूलने लगा और शरीर में ऐंठन शुरु हो गयी. यह देखते ही रिंकू देवी समझ गयी कि उनके बेटे को चमकी का अटैक आया है। बिना देरी की वह बगल से ऑटो किराए पर लिया और एक घंटे के अंदर एसकेएमसी हॉस्पिटल पहुंच गयी। जांच में पता चला कि गोलू चमकी बुखार से पीड़ित है. छह दिन एसकेएमसी हॉस्पिटल में ईलाज होने के बाद गोलू स्वस्थ होकर अपने घर आ गया।
