कहानियां सुना कर चमकी बुखार को दूर भगा रहीं : डॉ. सुरभि मुज़फ़्फ़रपुर : ऐसे पिछड़े टोले मुहल्ले जहां लोगों के सोने के कमरे के इर्द गिर्द ही मवेशी बांधे जाते हों, साफ सफाई के प्रति जागरूकता न हो, वहां स्वच्छता और बच्चों के पोषण के बारे में समझना आसान काम नही होता। आरबीएसके बोंचहा प्रखंड की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरभि ने चमकी बुखार के प्रति जागरूकता फैलाने के अभियान में जब परेशानियों का सामना किया तो प्रयोगधर्मिता का सहारा लिया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो सुनें। अगर आप साधारण फोन उपयोगकर्ता हैं तो मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुनें।
