बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 1 जुलाई से राज्य में एईएस(एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) व जेई(जापानी इंसेफलाइटिस) की रोकथाम के मद्देनजर लोगों को निशुल्क: 102 एंबुलेंस की सुविधाएं दी जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने प्रभावित रोगियों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सभी सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को अपनी निगरानी में इस हालात पर नजर रखने के लिए भी कहा है। 11 जिलों में कुल 406, मुजफ्फरपुर में 102 एंबुलेंस उपलब्ध है। राज्य के 11 सबसे अधिक एईएस व जेई से प्रभावित जिलों में रोगियों को कई सुविधाएं के साथ एंबुलेंस सेवा भी दी जा रही है.