चमकी पर चर्चा ने बचायी एईएस से प्रियांश की जान • दो बार एईएस से प्रभावित हो चुका है प्रियांश • जागरुक पिता ने तुरंत अस्पताल पहुंचा बचायी प्रियांश की जान मुजफ्फरपुर। 29 जून: किसी भी विषय पर जब खुल कर चर्चा हो तो उसमें शामिल हरेक व्यक्ति कुछ ज्ञान तो लेकर ही जाता है। ऐसा ही कुछ कुढ़नी प्रखंड में पछुवन गांव के सतीश कुमार सागर के साथ हुआ। सतीश ने बताया कि 16 मई को ही गांव में पीएचसी से डॉक्टर साहब ने चमकी पर चर्चा की थी। उस चर्चा में चमकी को पहचानने से लेकर प्राथमिक तौर पर निपटने के बारे में भी बताया। वह भी उस चर्चा में शामिल थे. शामिल डॉक्टर साहब की बातों को उन्होंने ध्यान से सुना। नतीजा है कि चर्चा में शामिल बातों को अमल में लाकर ही वह अपने बेटे को एईएस के व्यूह से बाहर निकाल सके। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो सुनें।