बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि जिले में मानसून प्रवेश कर चुका है. इस मौसम में किसी भी समय बारिश का होने के साथ ही बिजली कड़कने या वज्रपात की संभावना बनी रहती है. इसलिए ऐसे समय में लोगों को अपने बचाव के लिए सजग रहना बहुत जरुरी है. बारिश के दौरान बिजली के कड़कने से घर से बाहर उपस्थित लोग इसके चपेट में आ सकते हैं और इससे लोगों की जान तक जा सकती है. इसलिए ऐसे समय में जितना हो सके बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचें. अगर आप बारिश के दौरान घर से बाहर हैं तो बिजली कड़कने से पूर्व सुरक्षित जगह पर जरूर पहुंचने का प्रयास करें
