बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि मेरी आवाज मेरी पहचान पर चल रहे कार्यक्रम मेरा जीवन मेरा अधिकार सुनने से बहुत सीख मिलती है। सभी को यह कार्यक्रम सुनना चाहिए। कर्यक्रम में मुन्नी की शादी के लिए समाज के लोग परेशान कर रहे है। किन्तु लोगों की ना सुनकर कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए।पढाई पूरी होने के बाद आत्मनिर्भर होने के बाद ही शादी करनी चाहिए। इसी तरह नीलिमा की कहानी में नीलिमा के साथ जो ससुराल में जो अत्याचार हो रहा है वह कानूनी अपराध है । अगर वह पढ़ी लिखी होती तो अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाती। और उसके साथ अत्याचार नहीं होता। पिता को भी शादी के वक़्त लड़की के ससुराल वालो को कुछ ना देकर बेटी को देना चाहिए जो बुरे वक़्त में उसके काम आये। और बेटे की तरह ही बेटी को भी पढ़ाना चाहिए
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम पर डिजिटल सेवा के बारे में बताया जा रहा है। डिजिटल सेवा बहुत सुरक्षित है कम समय में ही इससे पैसा निकाल सकते है। सभी को डिजिटल सेवा सीखनी चाहिए। बैंक बंद होने पर भी ए टी एम से पैसा निकाल सकते है। इसके लिए सबसे पहले ए टी एम कार्ड को मशीन में डाल कर वापस निकाल लेते है फिर उसके बाद अपनी भाषा चुन लेते है। फिर जितना पैसा हमे निकालना है वह लिखना है और उसके बाद पिन कोड नंबर डालना है और पैसा निकल जाएगा। ए टी एम का पिन कोड किसी को नहीं बताना चाहिए। ए टी एम से पैसा निकालना बहुत सुरक्षित है और सभी को यह सीखना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम अच्छा लगता है। पहले गाँव में किसी व्यक्ति से पैसा लेते थे तो ब्याज बहुत भरना पड़ता था और समय से पैसा नहीं चुका पाने पर बहुत परेशान करते थे। किन्तु अब जीविका समूह और बैंक में जुड़िये और समूह या बैंक से लोन लेकर रोजगार कर सकते है। इसमें ब्याज कम लगता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी ने हिन्दू विवाह अधिनियम के विषय पर शांति देवी से साक्षात्कार लिया। शांति देवी ने बताया वह हिन्दू विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी चाहती है और महिलाओ को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
