बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा से दीपा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि हमारे देश में 40 डिग्री से पार तापमान बढ़ा हुआ है। लोगों को गर्मी से समस्या हो रही है। जनता गर्मी से ग्रसित हो रहे है। कई लोग बीमार हो रहे है। गर्मी बढ़ने का कारण है कि लोग पेड़ों को काट रहे है पर पेड़ों को लगाने का काम नहीं कर रहे है। पेड़ नहीं होंगे तो बारिश नहीं होगी। शुद्ध हवा नहीं होगी। गर्मी से पानी की समस्या बढ़ जाती है।गर्मी से बच कर रहे। लू से बचने के लिए तेज़ धूप पर बाहर न निकले। सुरक्षित रहे और अपने घर में रहे। बहुत अधिक पानी बर्बाद न करें। बिजली का उपयोग भी कम करें।