बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से शीला कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले पीरिएड के दौरान ये कपड़ा का उपयोग करती थी।ऐसे में कहीं आने-जाने में इन्हें समस्या होती थी। फिर इन्होने मेरी आवाज मेरी पहचान मंच पर पीरिएड के दौरान पैड लेने के फायदे सम्बंधित कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम से जानकारी लेने के बाद शीला पैड का इस्तेमाल करने लगी हैं और बेझिझक कहीं भी आना-जाना करती हैं।
