बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव शंकर कुमार से साक्षात्कार लिया। शिवशंकर कुमार ने बताया कि ये मोबाइल वाणी के नियमित श्रोता हैं। उन्होंने मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम को सुनकर किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया। इस योजना के लिए इन्होने ऑनलाइन आवेदन दिया था,जिसमे आधार कार्ड,बैंक अकाउंट,खेत का रसीद और बैंक का अकाउंट नंबर की जरुरत पड़ी थी। शिवशंकर कुमार ने बताया इस योजना के अंतर्गत एक साल में 6,000 रूपये मिलते हैं। इस जानकारी के लिए शिवशंकर कुमार ने मोबाइल वाणी का धन्यवाद दिया।