बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के बरारा पंचायत से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि अगर लड़किया सुनसान जगहों से गुजरती हैं तो लड़कों के द्वारा लड़कियों के साथ छेड़खानी की जाती है जबकि ऐसा है होना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा वाणी कार्यक्रम में रुबीना की कहानी को सुना जिसमे रुबीना के माता पिता उनकी पढ़ाई को छुड़वा दिया क्यूंकि स्कूल जाते समय उनके साथ छेड़खानी होती थी। रुबीना के माता पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए उसकी पढ़ाई नहीं छुडवानी चाहिए। लड़कियों के लिए सुरक्षा अतिआवश्यक है