बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विभा कुमारी से बातचीत की। बातचीत में विभा कुमारी ने बताया वे आंगनवाड़ी में कार्यरत हैं। वे परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी देती हैं। विभा कुमारी ने बताया निरोध छोड़कर महिलाएं सारे उपाय अपना सकती हैं। किसी भी महिला को गर्भ निरोधक के इस्तेमाल में समस्या होती है वे आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता या आशा दीदी से जानकारी ले सकती हैं