बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय से संगीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवशंकर से बातचीत की। बातचीत में शिवशंकर ने बताया वे पैसा संभाल कर कार्यक्रम के नियमित श्रोता हैं उनका कहना है। उनके पास फ्रॉड कॉल आया था जिसमे ओ टी पी माँगा गया था जिसके बाद तीन हज़ार रुपए कट गए थे। शिवशंकर का कहना है जानकारी के अभाव में उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की थी लेकिन अभी यदि किसी के साथ किसी भी तरह का धोखा धड़ी होता है उसे बैंक कर्मचारी से या फिर सहायता केंद्र पर सम्पर्क करना चाहिए