बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के बरारा पंचायत से मंजू देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया वे तन मन और हम कार्यक्रम के नियमित श्रोता हैं। उनका कहना है केवल महिलाओं को नहीं बल्कि पुरुषों को भी परिवार नियोजन अपनाना चाहिए। पुरूष कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं ,क्यूंकि अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए महिलाये गर्भपात करवाती हैं जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है बच्चेदानी की बीमारी भी होती है इसलिए पुरुषों को भी गर्भनिरोधक उपाय करना चाहिए
