बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से उषा देवी से साक्षात्कार लिया।उषा देवी ने बताया कि इनको बताया गया था कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में प्रति माह बीस रुपये कटेगा। मगर अब प्रति माह पचास रुपये कटता है। गरीब कहाँ से पैसा लाएगा। इनकी सलाह है कि पूरी जानकारी लेने के बाद तथा तसल्ली कर के बीमा करवाना चाहिए।