बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से रूपा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीतल कुमारी से बातचीत की.बातचीत में सीतल कुमारी ने बताया वे हुनरबाज़ कार्यक्रम सुनती हैं जिसे सुनने के बाद उन्हें अच्छी जानकारी मिली। उन्होंने बताया पहले वे छत पर कोई भी सामान सर में ढो कर ले जाती थी लेकिन अब हुनरबाज़ कार्यक्रम सुनने के बाद वे कोई भी सामान को रस्सी से बांधकर छत पर ले जाती हैं जिससे उनके शरीर को काफी आराम मिलता है और आसानी से सामान छत पर चढ़ा लेती हैं। इस तरह की जानकारी के लिए उन्होंने मोबाइल वाणी का धन्यवाद दिया है।