बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने हुनरबाज़ कार्यक्रम के विषय पर लल्लन कुमार से साक्षात्कार लिया। लल्लन कुमार ने बताया पहले वह मोबाइल पर ऑनलाइन पढाई करते थे। फिर मोबाइल पर ही उन्होंने मोबाइल ठीक करना सीखा और अब वह मोबाइल ठीक करने का काम करते है और पैसा भी कमाते है