बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से दीपा कुमारी ने ऑनलाइन पेमेंट के विषय परशिल्पी कुमारी से साक्षात्कार लिया। शिल्पी कुमारी ने बताया पहले वह फ़ोन पे का उपयोग करती थी किन्तु एक बार उनका पैसा अटक गया तो उन्होंने इसका उपयोग बंद कर दिया फिर उन्होंने मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम पर सुना और उनमे आत्मविश्वास जगा। इस कार्यक्रम में बताया गया 24 घंटे में पैसा वापस आ जाता है तो फ़ोन पे का उपयोग करना फिर से शुरू कर दिया। फ़ोन पे से आसानी हो गयी है बाजार में स्कैन कर के पेमेंट कर देती है ,घर बैठे बैलेंस चेक कर लेती है। पहले बहुत परेशानी होती थी घंटो लाइन में लगना पड़ता था
