बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू ने बीमा के विषय पर आशा देवी से साक्षात्कार लिया। आशा देवी ने बताया उन्होंने अपना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 330 रूपये वाला बीमा करवाया है जिसमे अब पैसा बढ़ गया है और दुर्घटना बीमा योजना में 12 रूपये से बढ़कर अब 20 रूपये कटता है। बीमा करवाने में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लगा है। आशा देवी का बैंक में पहले से खाता खुला हुआ था। अन्य महिलाओ को भी यह बीमा करवाने को प्रेरित करती है