बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से संजुक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कांति देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें कांति देवी ने बताया कि उनको वृद्धा पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है। उनके साथ काफी समस्या है उनकी ऊँगली टूट गयी है और उन्होंने आँखों का ऑपरेशन भी कराया है और छह सात महीने से उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिला है ,जिस कारण उनको बहुत समस्या हो रही है।
