बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से संजुक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है पति पर निर्भर ना रहे। स्वयं आत्मनिर्भर बने। जैसे मेरी आवाज मेरी पहचान में पिंकी की मम्मी को थाली कटोरी खरीदने के लिए 300 रूपये की जरुरत थी किन्तु उनके पास 200 रूपये ही थे। महिला आत्मनिर्भर होगी तो उसके साथ ऐसा नहीं होगा।इसके लिए जीविका से जुड़ सकते है। सभी महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए इसके लिए मेरी ज़िंदगी मेरा अधिकार कार्यक्रम सुनना चाहिए
