बिहार राज्य के जिला नालंदा के कराइपरसुराई प्रखंड से हमारी श्रोता संजुक्ता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्होंने अपने गाँव की सारी महिलाओं के साथ एक बैठक किया जिसके तहत सभी को जननी सुरक्षा योजना के बारे में बताया। आगे कह रही है कि गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा का लाभ लेना बहुत जरूरी है। मीटिंग में एक महिला की बेटी गर्भवती है किन्तु उन्हें पहले जननी सुरक्षा योजना की जानकारी नहीं थी अब उन्हें जानकारी हुई है तो अब वह बेटी के लिए इस योजना का लाभ लेना चाहती है।
