बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा ने नेट बैंकिंग के विषय पर प्रियंका कुमारी से साक्षात्कार लिया। प्रियंका कुमारी ने बताया उन्होंने अपने खाता से मोबाइल नंबर जुड़वा लिया है और पैसो की जमा निकासी का मैसेज आ जाता है। घर बैठे सब जानकारी मिल जाती है। मेरी आवाज मेरी पहचान सुनकर नेट बैंकिंग शुरू करवा लिया। यह अच्छी सुविधा है सभी को इसका लाभ लेना चाहिए।