बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा ने लड़की की शादी के विषय पर रीता देवी से साक्षात्कार लिया। रीता देवी ने बताया सरकार ने लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए लड़की की शादी की उम्र 18 से बढकर 21 कर दी है। क्यों की कम उम्र में शादी होने से लड़की की पढाई पूरी नहीं हो पाती है इसलिए सभी माता पिता से अनुरोध है कम उम्र में लड़की की शादी न करे। लड़की के आत्मनिर्भर होने के बाद ही शादी करे। कम उम्र में लड़की को ससुराल में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कम उम्र में माँ बनने से लड़की का स्वास्थ्य भी ख़राब हो जाता है
