बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से संजुक्ता देवी महिलाओ के हक़ के विषय पर प्रियंका कुमारी से साक्षात्कार लिया। प्रियंका कुमारी ने बताया मेरी ज़िंदगी मेरा अधिकार कार्यक्रम में उन्होंने सुना कि महिला को अगर पति तलाक दे देता है तो भी ससुराल में उसका पूरा हक़ होता है। पति की मृत्यु के बाद भी पूरा हक़ रहता है। पति के घर और संपति पर भी पूरा हक़ रहता है और सिर्फ ससुराल में ही नहीं मायके में भी महिला का हक़ रहता है। महिला के लिए बहुत सारे कानून है लेकिन अशिक्षित महिलाओ को इसकी जानकारी नहीं होती है। महिलाओ को अपने भविष्य के लिए अपने हक़ के प्रति जागरूक रहना चाहिए