बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सरिता देवी ने ऑनलाइन पेमेंट के विषय पर खुशबु कुमारी से साक्षात्कार लिया। खुशबु कुमारी ने बताया ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फ़ोन में प्ले स्टोर से गूगल पे या फ़ोन पे डाउनलोड करना होता है उसके बाद यू पी आई पिन नंबर लगाना होगा। उसके बाद कही भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है जैसे बिजली बिल भरना हो,रिचार्ज करना हो,गैस सिलिण्डर बुक करना हो तो कर सकते है। यू पी आई नंबर किसी को भी बताना नहीं चाहिए। खुशबु कुमारी ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग करती है और सभी को करना चाहिए इसके लिए जागरूक कर रही है।
